🎯 CURRENT AFFAIRS - 12 October 2025
Q: हाल ही में किस देश की नेत्री मारिया कोरिना को “नोबेल शांति पुरस्कार, 2025” प्रदान किया गया है?
(A) कोलंबिया
(B) चिली
(C) वेनेज़ुएला *
(D) पेरू
Q: हाल ही में न्यायमूर्ति सौमेन सेन ने किस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की है?
(A) कलकत्ता उच्च न्यायालय
(B) मेघालय उच्च न्यायालय *
(C) दिल्ली उच्च न्यायालय
(D) बॉम्बे उच्च न्यायालय
Q: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 9 अक्टूबर, 2025 को कहाँ आयोजित ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक की है?
(A) न्यू दिल्ली
(B) सिडनी
(C) मुंबई
(D) कैनबरा *
Q: हाल ही में किस देश ने दुनिया के पहले अंडरवाटर लाइव साक्षात्कार का सफलतापूर्वक आयोजन किया है?
(A) पलाऊ *
(B) मालदीव
(C) जापान
(D) संयुक्त राज्य अमेरिका
Q: केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद की पहल ‘द्रव्य’ पोर्टल पहले चरण में कितने आयुष पदार्थों को सूचीबद्ध करेगा?
(A) 50 आयुष पदार्थ
(B) 75 आयुष पदार्थ
(C) 100 आयुष पदार्थ *
(D) 150 आयुष पदार्थ
Q: राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) और अटल पेंशन योजना (APY) की संयुक्त प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियाँ अक्टूबर 2025 तक कितने करोड़ पहुंच गई हैं?
(A) ₹10 लाख करोड़
(B) ₹16 लाख करोड़ *
(C) ₹12 लाख करोड़
(D) ₹20 लाख करोड़
Q: हाल ही में कहाँ ट्रैफिक इंफ्राटेक एक्सपो-2025 के दौरान समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया गया?
(A) मुंबई
(B) कोलकाता
(C) बेंगलुरु
(D) नई दिल्ली *
Q: हाल ही में किसके द्वारा हिमालय के ऊँचे क्षेत्रों में सभी मौसमों में नल के पानी की आपूर्ति पर विचार-विमर्श सत्र का आयोजन किया गया?
(A) नीति आयोग *
(B) जल शक्ति मंत्रालय
(C) इसरो
(D) गृह मंत्रालय
Q: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का साबरमती HSR स्टेशन का डिज़ाइन किससे प्रेरित है?
(A) लोटस मंदिर
(B) लाल क़िला
(C) महात्मा गांधी के चरखे से *
(D) गेटवे ऑफ़ इंडिया
Q: किस राज्य द्वारा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु ‘स्वदेशी मेला’ का आयोजन किया जा रहा है?
(A) गुजरात
(B) उत्तर प्रदेश *
(C) महाराष्ट्र
(D) राजस्थान
Q: भारत का पहला कॉमर्शियल इलेक्ट्रिक ट्रक बैटरी स्वैपिंग एवं चार्जिंग स्टेशन कहाँ स्थापित किया गया है?
(A) जयपुर
(B) हरिद्वार
(C) गुड़गाँव
(D) सोनीपत *
Q: खान मंत्रालय ने कहाँ महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी के छठे चरण के लिए एक रोड शो का सफलतापूर्वक आयोजन किया?
(A) नई दिल्ली *
(B) मुंबई
(C) चेन्नई
(D) हैदराबाद
Q: हाल ही में किसके द्वारा दिल्ली सरकार की लगभग ₹1816 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया है?
(A) प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी
(B) मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल
(C) गृहमंत्री अमित शाह *
(D) राज्यपाल दिल्ली
Q: हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किस शहर आयोजित ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025’ को संबोधित किया है?
(A) नई दिल्ली
(B) मुंबई *
(C) बेंगलुरु
(D) हैदराबाद
Q: हाल ही में किसने अबू धाबी में आयोजित IUCN विश्व संरक्षण कांग्रेस में भारत के राष्ट्रीय रेड सूची रोडमैप का शुभारम्भ किया है?
(A) केंद्रीय पर्यावरण मंत्री
(B) IUCN अध्यक्ष
(C) राज्य मंत्री (पर्यावरण)
(D) राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह *